Ro no D15139/23

फिल्म राहु-केतू का शानदार टीजर रिलीज, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

फिल्म ‘फुकरे’ के एक्टर्स पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की हिट जोड़ी एक बार फिर हंसाने और लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए आ रही है। गुरुवार को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राहु-केतू’ का मजेदार टीजर रिलीज हो गया।

टीजर में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा जहां भी जाते हैं, वहां मनहूसियत अपने आप पहुंच जाती है। इसी कारण लोग उन्हें मनहूस बताते हैं। हालांकि टीजर में फिल्म के ट्विस्ट का भी खुलासा कर दिया है कि ये दोनों मनहूस नहीं, बल्कि लोगों को उनके बुरे कर्मों का फल देने के लिए सही समय पर पहुंच जाते हैं। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा पर राहु-केतू की दशा चल रही है और ये दोनों ग्रह मिलकर उनसे उलटे काम करवाते हैं।

टीजर बहुत ज्यादा मजेदार है। एक्टर अमित सियाल ने टीजर को शेयर कर लिखा, “नए साल में हो जाओ तैयार, क्योंकि बदलेगी आपकी दशा और दिशा जब जीवन में आएंगे राहु केतु। सीधे ब्रह्मांडीय अराजकता में गोता लगाने के लिए अपने गैंग के साथ तैयार हो जाइए! फिल्म 16 जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली है।”

‘राहु-केतू’ को जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है और फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शालिनी पांडे हैं। इसके अलावा फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल और मनुऋषि चड्ढा भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में ‘फुकरे’ की तरह ही भर-भर के कॉमेडी सीन हैं। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें लाल मिर्ची और नीले नींबू को दिखाया गया था और पोस्टर के साथ फिल्म के रिलीज की जानकारी दी गई थी।

फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी देते हुए बीलाइव प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर सूरज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ये फिल्म सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारी संस्कृति और मान्यताओं को भी छूती है। जितनी फिल्म हंसने पर मजबूर करेगी, उतना ही अच्छा दर्शकों को संदेश भी देगी।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत