Ro no D15139/23

अम्बिकापुर नगर निगम द्वारा शहरी गरीबों के लिए आश्रय स्थल की सुविधाएं उपलब्ध

शीतलहर के मद्देनज़र नागरिकों से बेघरों को सूचित करने की अपील

  राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर के प्रतीक्षा बस स्टैण्ड (नवीन कॉम्प्लेक्स, प्रथम तल) में आश्रय स्थल संचालित किया जा रहा है। इस आश्रय स्थल में शहरी गरीब, बेघर तथा अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है।
शहरी गरीब एवं बेघर व्यक्तियों के लिए यह सुविधा पूर्णतः निःशुल्क है, जबकि अन्य सामान्य नागरिकों के लिए मात्र 70 रुपये प्रति दिवस शुल्क निर्धारित किया गया है। आश्रय स्थल में पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग आवासीय व्यवस्था उपलब्ध है, जिसमें पलंग, गद्दे, कंबल, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराई गई हैं।
प्रदेश में विशेष रूप से सरगुजा क्षेत्र में बढ़ती शीतलहर को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने शहर में आने वाले या बेघर व्यक्तियों के लिए यह व्यवस्था विशेष राहत के रूप में उपलब्ध कराई है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी शहरी गरीब या बेघर व्यक्ति की जानकारी मिले, तो उन्हें इस आश्रय सुविधा के बारे में अवश्य सूचित करें, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें सुरक्षित एवं गर्म आवास उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल