Ro no D15139/23

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती के लिए संशोधित मैरिट सूची हुई जारी

कोरबा 26 मई 2025 /राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

विकास आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 3357/वि-06/NRLM/HR&A-।/2025 दिनांक 17.01.2025 के अनुक्रम में, जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा के आदेश क्रमांक 6233/जि.पं./NRLM&HR/2024-25 दिनांक 28.02.2025 द्वारा जिले एवं विकासखण्ड स्तर पर कुल 13 रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। निर्धारित शर्तों व मापदण्डों के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों से दिनांक 28.02.2025 से 20.03.2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का पदवार परीक्षण एवं सारणीकरण उपरांत 28.04.2025 से 06.05.2025 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी, जिनका निस्तारण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा कर अंतिम सूची 15.05.2025 को प्रकाशित की गई। इसके पश्चात दिनांक 20.05.2025 को वर्गवार पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की गई थी। किंतु, आवेदन क्रमांक 251 को लिपिकीय त्रुटिवश अनुसूचित जनजाति वर्ग में सम्मिलित कर लिया गया था, जबकि आवेदक द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस संबंध में जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पुनः परीक्षण उपरांत निर्णय लिया गया है कि आवेदन क्रमांक 251 को अनुसूचित जाति वर्ग में सम्मिलित करते हुए संशोधित मेरिट सूची (क्षेत्रीय समन्वयक  अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग) प्रकाशित की जाए। यह संशोधित मेरिट सूची जिले की वेबसाइटwww.korba.gov.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है तथा जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।

  • Related Posts

    जिला न्यायालय कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण

    न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कोरबा 15 अगस्त 2026/आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चल रहा “साइबर जागृति अभियान”’

    ’साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, विधायक श्री अमर अग्रवाल ने किया सतर्क रहने का आह्वान’ कोरबा 15 अगस्त 2026/डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!