Ro no D15139/23

अमेरिका की नई स्पेस पॉलिसी तैयार, ट्रंप ने साइन किया एग्जीक्यूटिव ऑर्डर, तय हो गईं बड़ी डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएस की नई अंतरिक्ष नीति को स्वीकृति दे दी है. चंद्र अभियानों की समय-सीमा, परमाणु ऊर्जा के उपयोग और भविष्य के अंतरिक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेजी से एक के बाद एक नई नीतियों को मंजूरी दे रहे हैं. नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटजी और पैक्स सिलिका जैसे अहम मुद्दों पर फैसले लेने के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की नई अंतरिक्ष नीति को भी स्वीकृति दे दी है. मून मिशनों की समय-सीमा, परमाणु ऊर्जा के उपयोग और भविष्य के अंतरिक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अन्वेषण, सुरक्षा और आर्थिक विस्तार को केंद्र में रखकर नई अमेरिकी स्पेस रणनीति की रूपरेखा तय की गई है.

इस नई नीति के तहत 2028 तक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों की चंद्रमा पर वापसी को अनिवार्य लक्ष्य बनाया गया है. वहीं 2030 तक स्थायी लूनर बेस के शुरुआती घटकों की स्थापना की योजना है. कार्यकारी आदेश में ऑर्बिट और चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर तैनात करने का भी प्रावधान किया गया है. इसमें मून के सरफेस पर एक परमाणु रिएक्टर लगाने की योजना शामिल है, जिसके 2030 तक पूरी तरह ऑपरेशनल होने की उम्मीद जताई गई है.

अंतरिक्ष सुरक्षा और व्यावसायिक नजरिए पर जोर

नई US Space Policy में अंतरिक्ष सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है. इसके तहत अमेरिकी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अमेरिका के अंतरिक्ष हितों के खिलाफ संभावित खतरों की पहचान, उनका विश्लेषण और उनसे निपटने की अपनी क्षमताओं को और मजबूत करें. प्रशासन का कहना है कि यह कदम प्रतिद्वंद्वी देशों की ओर से बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

वहीं व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह कार्यकारी आदेश 2030 तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के विकल्प के रूप में एक वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म विकसित करने और लॉन्च इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण का लक्ष्य तय करता है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी फैक्ट शीट के मुताबिक, इस पहल का मकसद लो-अर्थ ऑर्बिट में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना भी है.

विभागों के आपसी तालमेल पर जोर

राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति के समन्वय की जिम्मेदारी राष्ट्रपति के विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार को सौंपी गई है. इसके साथ ही विभिन्न संघीय विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी तालमेल के साथ काम करें. इसमें खरीद प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अंतरिक्ष सुरक्षा रणनीतियों को लागू करना और उपयुक्त कार्यबल सुनिश्चित करना शामिल है. प्रशासन के अनुसार, अंतरिक्ष क्षमताओं के विस्तार से सटीक कृषि, बेहतर मौसम पूर्वानुमान, सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और पोजिशनिंग, नेविगेशन व टाइमिंग जैसी नागरिक सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा.

निजी क्षेत्र की भूमिका अहम

यह कार्यकारी आदेश अमेरिकी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के विस्तार में निजी क्षेत्र की अहम भूमिका को दोहराता है और अंतरिक्ष निवेश को रोजगार सृजन से जोड़ता है, खासतौर पर एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में. इसके साथ ही इसमें ट्रंप के पहले कार्यकाल की पहलों का भी जिक्र है, जिनमें अमेरिकी स्पेस फोर्स की स्थापना, जारी किए गए स्पेस पॉलिसी डायरेक्टिव्स और अंतरिक्ष संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने वाले कार्यकारी कदम शामिल रहे हैं.

  • Related Posts

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    *रायपुर/नई दिल्ली: (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के कर्मचारी आंदोलन के लिए आज एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है। ‘छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ’ 6472 के जुझारू नेता…

    Read more

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      कई दिलचस्प राजनैतिक परिवर्तन हो रहे हैं पर अन्य किसी विषय पर बात करने की इच्छा ही नहीं हो रही है। मन दुखी है। मन दुखी है सरकारियों के…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण