Ro no D15139/23

अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसम्बर को जिला कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-28 में हेल्प डेस्क स्थापित

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा (डब्ल्यूआरडी-2025) का आयोजन 7 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा संचालन के लिए रायगढ़ जिले में कुल 57 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जहां लगभग 16,091 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक पुरुष एवं एक महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो फिस्किंग (चेकिंग) का कार्य करेंगे। महिला परीक्षार्थियों की फिस्किंग केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी।
कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर परीक्षा के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कलेक्टोरेट भवन के कक्ष क्रमांक-28 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यह हेल्प डेस्क अमीन परीक्षा से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील किया गया है कि किसी भी समस्या, जानकारी या सहायता के लिए  डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी धनराज मरकाम मोबा.नं. 9753536151, सहायक नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल मोबा.नं. 7000081311, बाबूलाल पटेल मोबा.नं. 9755215616 एवं निराकार पटेल मोबा.नं. 9669469444 के साथ प्रोफेसर गजेंद्र बनज, मोबा.नं. 9424152129 से सम्पर्क कर आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    हज 2026 की तीसरी किश्त 31 मार्च तक जमा होगी-मिर्ज़ा एजाज बेग

    *रायपुर 26 मार्च (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के ज़रिये हज यात्रा पर जाने वाले समस्त हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त की राशि…

    Read more

    उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात

      पुनर्वासित युवाओं के प्रशिक्षण का किया अवलोकन, वेलकम एवं इलेक्ट्रिकल टूल किट का किया वितरण *रायपुर, 26 मार्च 2026/* उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गुरुवार को दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार