Ro no D15139/23

अमीन भर्ती परीक्षा आज, जिले के 56 परीक्षा केंद्रों में 18,779 अभ्यर्थी होंगे शामिल

परीक्षा के सफल संचालन हेतु उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
 

  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा 2025, 07 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्टर   विलास भोसकर ने उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर भोसकर ने व्यापमं की परीक्षा गाइडलाइन से अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए, प्रवेश से पहले पूरी जांच सुनिश्चित की जाए और समय का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्ण सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें।
नोडल अधिकारी   रामराज सिंह ने पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्ता दल को जिम्मेदारियां सौंपीं और व्यापमं द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कठोरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिले में अमीन परीक्षा हेतु 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 18,779 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे से 2ः15 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षार्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश
परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचे, ताकि फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। सुबह 11ः30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा दें। काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर की अनुमति, जांच के समय स्वेटर उतारना अनिवार्य। धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना आवश्यक। फुटवियर में केवल चप्पल, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित। अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉल पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करें।
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के कड़े उपाय सुनिश्चित किए हैं ताकि अमीन भर्ती परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत