Ro no D15139/23

जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को – अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी

धमतरी । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व केंद्र में पहुंचना आवश्यक होगा ताकि फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रातः 12 बजे से प्रारंभ होगी, अतः परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा दें, गहरे रंग जैसे काला, गहरा नीला, हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरा चॉकलेटी रंग के वस्त्र वर्जित रहेंगे। केवल बिना पॉकेट वाले हल्के रंग के साधारण स्वेटर की अनुमति होगी, जिसकी सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान धारण करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा ताकि अतिरिक्त सुरक्षा जांच पूरी की जा सके। परीक्षा केंद्र में चप्पल पहनने की सलाह दी गई है तथा कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी केवल नीले या काले बॉल पेन के साथ ही परीक्षा देने पहुंचे।

  • Related Posts

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    *बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस* *पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात* नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

    Read more

    धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

      धमतरी, 07 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने