Ro no D15139/23

अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसम्बर को जिले के 56 परीक्षा केंद्रों में होगी आयोजित

परीक्षा के सफल संचालन हेतु गठित उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

   छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 07 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के सुव्यवस्थित संचालन, पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने हेतु कलेक्टर   विलास भोसकर के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दल एवं परीक्षा केंद्रवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।  पर्यवेक्षक एवं गठित उड़नदस्ता दल का प्रशिक्षण बुधवार को अपर कलेक्टर   सुनील नायक की उपस्थिति में जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी    रामराज सिंह तथा सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अपर कलेक्टर   नायक ने व्यापमं के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा व्यापम गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन अनिवार्य होगा। इस दौरान नोडल अधिकारी   रामराज सिंह द्वारा पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्ता दल को सौंपी गई जिम्मेदारी के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने व्यापमं द्वारा जारी गाइडलाइन, परीक्षार्थियों हेतु दिशा निर्देश के सम्बन्ध में बताया। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले अन्तर्गत 56 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 18,779 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दोपहर 12ः00 बजे से 2ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश-
व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा, ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व अर्थात सुबह 11ः30 बजे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु आधे बांह एवं हल्के रंग का बंधन नही है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें, कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आना होगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

      चालू वित्तीय वर्ष में देश में सर्वाधिक आवास निर्माण प्रदेश में योजना आरंभ से एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक आवास निर्माण *आवास से बदली तस्वीर: 9 हजार से ज्यादा…

    Read more

    एशियाई खेलों के चयन पर नजर, तीरंदाज कोमालिका बारी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त

      कोमालिका विश्व कैडेट और विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला रिकर्व तीरंदाज हैं *उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और उन्होंने बेटी को तीरंदाजी अपनाने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले