Ro no D15139/23

बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

कोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने राज्य में UCC लागू करने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया. इसके अलावा, उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पात्र शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का वादा किया. इस दौरान अमित शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प साकार हो रहा है.

हर एक घुसपैठिए की करेंगे पहचान

गृह मंत्री ने इस ऐतिहासिक मौके पर पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा की आधारशिला भी रखी. उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों को डॉ. मुखर्जी की वैचारिक विरासत का विस्तार बताया. अमित शाह ने इस दौरान नागरिकता, राष्ट्रीय अखंडता, कानून-व्यवस्था और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों को उनके विजन से जोड़ा. अमित शाह ने गरजते हुए कहा- हम हर एक घुसपैठिए की पहचान करेंगे और देश को पूरी तरह सुरक्षित बनाएंगे.

पूरे किये संकल्प पत्र के वादे

बंगाल में UCC कमेटी का गठन और घुसपैठ पर एक्शन अमित शाह ने अपने संबोधन में राज्य की जनता के लिए कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा- हमने बंगाल चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में जो भी वादे किए थे, उन्हें हम तेजी से पूरा कर रहे हैं. बंगाल में UCC को लागू करने का रास्ता साफ करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया गया है. बंगाल में अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल