Ro no D15139/23

पीछे सन्नाटा छोड़ गए,” धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

तलाश कभी खत्म नहीं होती, लेकिन वक्त खत्म हो जाता है,” ही-मैन धर्मेंद्र देओल का ये डायलॉग हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा।

धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया से विदा ले चुके हों, लेकिन उनके प्रशंसकों का प्यार और उन्हें याद करने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके प्रति सम्मान जताते हुए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, कमल हासन और राम चरण ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर धर्मेंद्र को याद करते हुए बेहद भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “एक और महान हस्ती हमें छोड़कर चली गई। अखाड़ा खाली हो गया, और उनके जाने से जो खामोशी पैदा हुई है, वह असहनीय है, एक सन्नाटा रह गया है। धरम जी महानता का प्रतीक थे, जो सिर्फ अपने दमदार व्यक्तित्व के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विशाल हृदय और अद्भुत सादगी के लिए भी याद किए जाएंगे।”

बच्चन ने आगे लिखा, “वे अपने साथ पंजाब के गांव की मिट्टी की महक लेकर आए थे और जीवन भर उसी से जुड़े रहे। अपने शानदार फिल्मी सफर में वे हमेशा बेदाग रहे, ऐसे दौर में जब हर दशक में बहुत कुछ बदलता रहा। उनके जाने से हमारे आसपास की हवा जैसे हल्की पड़ गई है। ये एक ऐसा शून्य है, जो कभी भरा नहीं जा सकेगा। ढेरों प्रार्थनाएं।”

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। एक ऐसा सितारा जिसने लाखों दिलों को छुआ और भारतीय सिनेमा की सूरत बदल दी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

राजनेता और एक्टर कमल हासन ने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र और महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। धर्मेंद्र का आकर्षण, विनम्रता और दृढ़ मनोबल पर्दे पर जितना था, पर्दे के पीछे भी उतना ही था। भारतीय सिनेमा ने अपने सबसे दयालु व्यक्तित्वों में से एक को खो दिया है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

बता दें कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!