Ro no D15139/23

तालाब सौंदर्यीकरण और मुक्तिधाम निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि मंजूर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA)  द्वारा दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत में चार तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा मुक्तिधाम निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सूडा द्वारा पाटन नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1 में दुबे डबरी सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 51 लाख 42 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-7 में सरगबुंदिया तालाब सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 43 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-8 में बुद्धु तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 84 लाख 61 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-12 में महामाया तालाब सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 99 लाख 31 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-5 में मुक्तिधाम के निर्माण के लिए भी सूडा द्वारा 23 लाख 14 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण: सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल

      कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय *सर्व समाज के लिए उपयोगी होगा कायस्थ मंगल भवन: श्री संजय श्रीवास्तव* रायपुर 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री श्री साय

      *मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर – दिल्ली – कोलकाता हवाई यात्रा का किया वर्चुअल शुभारंभ* *राजधानी दिल्ली से क्षेत्र का सीधा जुड़ाव व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को देगा बढ़ावा* *केबिनेट…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले