Ro no D15139/23

जशपुर जिले में वेटलैंड मित्र बनने का अवसर 28 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

जशपुरनगर 25 जून 2025/ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के द्वारा राज्य के समस्त 2.25 हे. के ऊपर के 11262 वेटलैण्ड का ग्राउण्ड टू  अर्थिंग कर आर्द्र भूमि नियम के तहत संरक्षण एवं संवर्धन किया जाना है। इसके लिए भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित वेटलैण्ड्स के संरक्षण और संवर्धन हेतु एक नागरिक नेटवर्क-वेटलैण्ड मित्र तैयार किया जाना है।

वनमण्डलाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस हेतु जशपुर जिले के इच्छुक ऐसे व्यक्ति संस्था जो अपने आस पास के वेटलैंड के संरक्षण और प्रबंधन के लिए स्वेच्छा से स्वयं प्रतिबद्ध होकर और बिना किसी मानदेय के कार्य करने हेतु तैयार है वे अपना आवेदन सहायक वन संरक्षक श्रीमती अनिता साहू के पास जमा करा सकते हैं।
वेटलैंड मित्र हेतु आवेदन-पत्र एवं नियम शर्ते संबंधित अभिलेख विभागीय वेवसाईट www.cgforest.com और www.cgsbb.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28.07.2025 समय 04रू00 बजे तक है। अधिक जानकारी हेतु जशपुर नमण्डल के नोडल अधिकारी श्रीमती अनिता साहू, सहायक वन संरक्षक (9399711196) एवं छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैण्ड रायपुर के नोडल अधिकारी श्री समीर जोनाथन, सहायक वन संरक्षक (99770-82820) से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’ के रूप में बना रहीं नई पहचान

      जशपुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की…

    Read more

    वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

      जशपुर 25 जुलाई 2026/वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्षण के…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार