Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी केंद्र गिरजाटोली में शिक्षक दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हुआ सम्मान

अंकिरा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह का हुआ आयोजन

जशपुरनगर  06 सितम्बर 2025/  परियोजना फरसाबहार के अंकिरा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र तुमला में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत पोषण माह मनाया गया। जिसमें ग्रामीण माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य जांच तथा साफ-सफाई पर चर्चा की गई तथा  पोषक आहार की आवश्यकता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को विशेष तौर पर नियमित रूप से अपने हीमोग्लोबिन स्तर की जांच कराने तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन नियमित अंतराल में करने की सलाह दी गयी। इसके साथ ही उन्हें गोलियां भी प्रदान की गई।
शिक्षक दिवस के अवसर पर पुराईनबंध सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र गिरजाटोली में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की प्राथमिक शिक्षक के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया। बच्चों ने भी आंगनबाड़ी दीदियों का सम्मान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अन्तर्गत पोषण माह एवं सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। सुपोषण चौपाल के तहत गर्भवती माताओं को खान-पान एवं स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके द्वारा ली जाने वाले आहार एवं उपयुक्त पोषण हेतु आवश्यक भोजन की जानकारी दी गई। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्थानीय फल सब्जियों के सेवन की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजनों, साग-सब्जी की प्रदर्शनी लगा कर उनके पौष्टिक गुणों के संबंध में सभी को बताया गया। गर्भवती और शिशुवती माताओं को स्तनपान का महत्व और स्तनपान कराने के सही तरीकों के बारे में समझाया गया ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल