Ro no D15139/23

आई.आई.टी. बॉम्बे के सितारा प्रयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गर्भवती माताओं को लिया है गोद

छोटे बच्चों को दूध पीलाने की बताई जा रही है विधि
दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले स्टाप नर्स और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन रोकने के निर्देश

जशपुरनगर 01 अप्रैल 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आईआईटी बॉम्बे के सितारा प्रयोग के समन्वय से जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को छोटे बच्चों को किस प्रकार दूध पिलाया जाए इसके लिए गर्भवती माताओं को गोद दिया गया है।।
कलेक्टर ने स्वास्थ विभाग और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों और निगरानी टीम की समीक्षा की। जिसमें स्टाप नर्स और एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को छोटे बच्चों और गर्भवती माताओं को गोद दिया गया है और लक्ष्य निर्धारित किया गया। समीक्षा के दौरान दिए गए लक्ष्य को पूरा नहीं करने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त कि और ऐसे स्टाप नर्स, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी गोद दिए गए लक्ष्य को पूरा करना अनिवार्य है।
उल्लेखनीय है कि आई.आई.टी. बॉम्बे के द्वारा उपलब्ध कराए गए विडियों के माध्यम से गर्भवती माताओं और शिशुवती माताओं को छोटे बच्चों दूध पिलाने की विधि बताई गई। साथ ही कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए पौष्टिक आहार, कंगारू थेरेपी, उच्च जोखिम गर्भवती माताओं की देखभाल कैसे किया जाना है इसकी भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत सफल आयोजन हेतु विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई संपन्न

    जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/’ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय जशपुर में टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

     77 हितग्राहियों को लगाया गया हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन का प्रथम डोज, रोग के प्रकार, लक्षण एवं बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends