Ro no D15139/23

राजनांदगांव नर्सिंग कौशल कॉलेज में ए.एन.एम. (ANM) प्रशिक्षण को मंजूरी

विस अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जताया आभार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के आठ जिलों (जशपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, कोरबा, रायगढ़ एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में नर्सिंग कौशल कॉलेजों में ए.एन.एम. (ANM) प्रशिक्षण को अनुमति प्रदान किए जाने के निर्णय में राजनांदगांव को शामिल किया जाना जिले के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। यह निर्णय विशेष रूप से यहां के युवाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर राजनांदगांव के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव जैसे शिक्षात्मक और सामाजिक दृष्टि से अग्रणी जिले में ए.एन.एम. (ANM) नर्सिंग कौशल कॉलेज को अनुमति मिलना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति है। शैक्षणिक सत्र 2025–26 से 120 विद्यार्थियों की प्रवेश क्षमता के साथ संचालित होने वाला यह संस्थान जिले के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देगा।

उन्होंने कहा कि अब राजनांदगांव के युवाओं को नर्सिंग जैसी व्यावसायिक और सम्मानजनक शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण उपलब्ध होने से न केवल शैक्षणिक खर्च कम होगा, बल्कि विद्यार्थियों को अपने सामाजिक-पारिवारिक परिवेश में रहकर अध्ययन करने का अवसर भी मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी की संवेदनशील सोच के कारण आज राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई जिलों के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला है। यह निर्णय युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ भविष्य में सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव रखेगा।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजनांदगांव में प्रशिक्षित नर्सिंग विद्यार्थी आने वाले समय में जिले और आसपास के क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करेंगे, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब