Ro no D15139/23

वंदना संकुल संगठन गोटाटोला का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

विकासखंड मोहला अंतर्गत वंदना संकुल संगठन गोटाटोला का वार्षिक अधिवेशन एवं आम सभा का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संकुल तथा ग्राम संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा वर्षभर में तैयार किए गए विभिन्न घरेलू, हस्तनिर्मित एवं आजीविका आधारित उत्पादों का आकर्षक इंस्टॉल लगाया गया। इन उत्पादों में खाद्य सामग्री, वस्त्र, सजावटी सामान और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल थे, जिन्हें उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों ने सराहा।
अधिवेशन में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा की गई और अगले वर्ष के लिए योजनाओं पर चर्चा की गई। संकुल संगठन ने बेहतर कार्य करने वाले केडरों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संकुल के सभी केडर ग्राम संगठन के पदाधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री अगनू राम कुमेटी, जिला पंचायत सदस्य   लखन कलामे, जयराम कुंभकार,   मीणा मांझी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी   एसएस दुग्गा एवं प्रभारी बीपीएम श्री एमएल उइके उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार