Ro no D15139/23

गुरुकुल में नयनाभिराम प्रस्तुति के साथ वार्षिकोत्सव ‘झलक ‘संपन्न

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा के जूनियर में कक्षा नर्सरी से पहली नन्हे मुन्ने बच्चों तथा नौवीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं का नयनाभिराम, आकर्षक रंगरंग प्रस्तुति के साथ वार्षिकोत्सव ‘झलक’ संपन्न हुआ। वार्षिक उत्सव के शुभ अवसर पर संचालन समिति के अध्यक्ष समस्त पदाधिकारीगण और निदेशक गण, प्राचार्य समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अत्यधिक संख्या में पालकगण आसीन थे। इस वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका तथा डॉ संगीता जैन संचालिका रूप जीवन हॉस्पिटल मंचासीन थे। समस्त सम्माननीय अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजन वंदन के साथ वार्षिक उत्सव का नयनाभिराम आकर्षक व मनमोहक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की ओर से समस्त माननीय अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। शाला के प्राचार्य मनोज राय ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाला की उपलब्धियों से सभी अतिथियों को अवगत कराया। समस्त अतिथियों के करकमलों द्वारा विविध रूप से उत्कृष्टता हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समस्त अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में शाला की उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए शाला के उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार शाही ने बताया कि इस वर्ष की समस्त प्रस्तुति कला, संस्कृति एवं कर्म थीम पर आधारित रही। नर्सरी से कक्षा पहली तक के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा बार्बी गर्ल, धक धक धरती, तारक मेहता पर आधारित डांस ड्रामा, जीतेगा जीतेगा इंडिया तथा छत्तीसगढ़ी आदिवासी नृत्य जैसे नयनाभिराम, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति को सभी दर्शकों ने काफी सराहा। बहुरंगी वेशभूषा में सजे बच्चे सभी का मन मोह रहे थे। इसी श्रृंखला में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने भी अपनी अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में भस्म आरती, राधा कृष्ण, छावा तथा राजस्थानी नृत्य ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। भारत की एक विकट समस्या बंधुवा मजदूरी पर आधारित हिंदी एकांकी ‘मानवाधिकार’का मंचन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के द्वारा की गई। जो सभी के द्वारा प्रशंसित रही। नन्हे मुन्ने बच्चों के ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र जी ने दर्शक दीर्घा की वाहवाही लूटी। मछुआरिया नृत्य के नयनाभिराम प्रस्तुति ने जूनियर विंग वार्षिक उत्सव में चार चांद लगा दिया। इस सत्र में संपन्न हुई विशेष गतिविधियों की एवं स्पर्धा के बारे में प्राचार्य ने अवगत कराया। वार्षिक उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल प्रस्तुति का श्रेय समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शाला परिवार का भगीरथ प्रयास रहा। सभी माननीय अतिथियों को शाला का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। रंगारंग मनमोहक वार्षिक उत्सव का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। सभी अतिथियों का आभार शाला के प्रियांशु गुप्ता ने किया। संस्था के अध्यक्ष समस्त संचालक गण, प्राचार्य तथा प्रशासक ने समस्त गुरुकुल परिवार को वार्षिक उत्सव पर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी।

  • Related Posts

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश: अविवादित बटवारे में न हो देरी, ई-ऑफिस एवं ई अटेंडेंस सुनिश्चित करें

      रायपुर, 03 मार्च 2026 । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक में राजस्व एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अविवादित…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख