Ro no D15139/23

शासकीय सड़क पर अवैध निर्माण आवेदक ने जनदर्शन में लगाई गुहार

नाली कनेक्शन न होने से जलभराव, बदबू और मच्छरों का प्रकोप

जनदर्शन में प्राप्त हुए 130 आवेदन

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर   अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर   उत्तम ध्रुव एवं   हितेश पिस्दा ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 130 आवेदन प्राप्त हुए। आज सबसे अधिक अतिक्रमण के आवेदन आये।
चरोदा निवासियों ने चरोदा के विश्व बैंक आवासीय योजना, सेक्टर 4 में शासकीय सड़क पर अवैध निर्माण करने की शिकायत की। स्थानीय निवासियों ने बताया लगभग 20 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क पर करीब 6 फीट हिस्सा कब्जा कर अन्य व्यक्ति द्वारा घर का निर्माण किया जा रहा है। सड़क पर कब्जा कर डीपीसी लेवल तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम चरोदा को निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा।
सुंदर नगर बोरसी निवासी ने सड़क पर जलभराव की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दुर्ग के सुंदर नगर, बोरसी में नाली कनेक्शन न होने से सड़क पर लगातार जलभराव और बदबू की स्थिति बन गई है। घर के सामने बिल्डर ने दो मंजिला भवन बनाकर नाली को मुख्य नाली से नहीं जोड़ा, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और मच्छरों व कीटों का प्रकोप बढ़ गया है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर निगम अधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 27 वार्डवासियों ने अतिक्रमण की शिकायत की। वार्डवासियों ने बताया कि नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 27 मैत्री नगर के निवासी, वर्षों से पार्क की आरक्षित जमीन पर हो रहे अतिक्रमण से परेशान हैं। फेस 1 में पार्क हेतु निर्धारित भूमि पर सब्जी दुकान, खटाल और अन्य अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है तथा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फेस 1 की पार्क भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कर वहां पार्क विकसित करने आवेदन दिया। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कार्यवाही करने को कहा।
वार्ड क्रमांक 15, सिकोला बस्ती के निवासी ने पट्टा सुधारने हेतु आवेदन दिया। उनका कहना है कि वास्तविक पट्टा क्षेत्रफल अधिक है, लेकिन पट्टे में क्षेत्रफल कम दर्ज किया गया है, जिसके कारण उनका आवास निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पट्टे का सही माप करवाकर आवास योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर निगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार