Ro no D15139/23

आवेदनकर्ता को भी मिलेगी निराकरण की सूचना

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने दिए निर्देश

बेवजह काम लंबित रखने पर ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना

धमतरी । अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन सहित दूसरे विभागीय कार्यालयों में भी आवेदन देने वाले लोगों को अब उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई-निराकरण की सूचना मिल सकेगी। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में इसके निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में जनदर्शन में मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं को संज्ञान में लेकर उनपर त्वरित कार्रवाई करें। किसी भी व्यक्ति की समस्या को बिना किसी कारण के लंबित ना रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि व्यवहारिक रूप से किसी निराकृत न की जा सकने वाली समस्या के लिए लोगों को सूचित भी किया जाए। कलेक्टर ने जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन और पीएम पोर्टल में दर्ज आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई कर निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकसेवा गांरटी अधिनियम के तहत सभी जनसेवाओं को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं का प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पंजीयन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अगले तीन दिनों में एग्रीस्टैक पोर्टल पर सभी किसानां का पंजीयन पूरा करने को भी कहा। कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के सभी पात्र विद्यार्थियां के जाति प्रमाण पत्र बनाने का काम भी तेजी से करने को कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने की भी समीक्षा की।

बेवजह काम लंबित रखने पर ठेकेदार पर लगेगा जुर्माना

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने निर्माण विभागों पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जल संसाधन आदि के चल रहे और स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्य आदेश जारी होने के बाद सभी कामों को जल्द से जल्द शुरू कराने और निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी काम के लिए कार्यादेश जारी होने के बाद निर्धारित समयावधि में काम शुरू नहीं करने, बिना किसी कारण के काम लंबित रखने या अधूरा छोड़ने पर नियमानुसार संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने सभी कामों को उनकी समयावधि में ही चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….