Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ाई गई, अधिकाधिक किसान लाभ लें

अऋणी कृषकों के लिए 14 अगस्त तथा ऋणी कृषकों के लिए 30 अगस्त तक करा सकते फसल बीमा
धमतरी । प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए लागू की गई है। भारत सरकार द्वारा 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक फसल बीमा के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर अऋणी कृषकों के लिए 14 अगस्त 2025 तथा ऋणी कृषकों के लिए 30 अगस्त 2025 तक कर दिया गया है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धमतरी जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी कृषि या राजस्व कार्यालय से संपर्क कर समय सीमा के भीतर फसल बीमा कराएं एवं योजना का लाभ उठाएं। जिले के किसान सहकारी समितियों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू ने बताया कि योजना के तहत धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग, कोदो-कुटकी, रागी, मूंगफली एवं उड़द फसलों का बीमा किया जा सकता है।
बीमा प्रीमियम दरें इस प्रकार हैं –
धान (सिंचित) – ₹1200/हेक्टेयर
धान (असिंचित) – ₹900/हेक्टेयर
मक्का – ₹920/हेक्टेयर
कोदो – ₹360/हेक्टेयर
कुटकी – ₹380/हेक्टेयर
मूंग एवं उड़द – ₹500/हेक्टेयर
अरहर – ₹840/हेक्टेयर
रागी – ₹340/हेक्टेयर
उप संचालक कृषि ने बताया कि अऋणी किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, जिसके लिए उन्हें आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बी-1 खसरा तथा बोनी प्रमाण पत्र (स्वप्रमाणित / पटवारी या ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा जारी) प्रस्तुत करना होगा।
ऋणी किसान, जिन्होंने सहकारी समितियों से ऋण लिया है अथवा नवीनीकरण कराया है, उन्हें योजना में अनिवार्य रूप से शामिल किया जा रहा है।
इस वर्ष भारतीय कृषि बीमा कंपनी को जिले के लिए चयनित किया गया है। कृषि विभाग एवं समवर्ती विभागों के मैदानी अमलों द्वारा किसानों को योजना की जानकारी दी जा रही है और अधिक से अधिक संख्या में किसानों को बीमा कवरेज हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
योजना अंतर्गत बोआई, रोपण, प्राकृतिक आपदाओं, कटाई के बाद नुकसान, ओलावृष्टि एवं जल भराव की स्थिति में बीमा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ऐसी किसी भी आपदा की स्थिति में किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर – 1800-419-0344 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…