Ro no D15139/23

संकल्प जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक आमंत्रित

13 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

जशपुरनगर 6 मार्च 25/ संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 120 सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में  6 केंद्रों में आयोजित होगी ।
इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं जिसमें 02 बालक एवं 03 बालिका पहाडी कोरवा / बिरहोर जनजाति के होगें। संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं, संकल्प शिक्षण संस्थान पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को आईआईटी/नीट परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाती है। संकल्प में में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन अपने विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र की पावती आवेदक को दी जाएगी जिसका परीक्षा हेतु रोल नम्बर एवं परीक्षा केंद्र का नाम उल्लेखित होगा । आवेदक को कक्षा  8 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 8 वीं की अंकसूची (जिन स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है) निवास, 02 फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति लगानी होगी। आवेदन पत्र जमा करते समय वहां पर प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे, जिसके बिना प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी । प्रवेश परीक्षा उपरान्त उसी दिन प्राप्तांक की जानकारी परीक्षा केन्द्रो के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी जायेगी । प्राप्तांक की प्रावीण्य सूची जिले के लिए नियमानुसार आरक्षण रोस्टर के आधार पर तैयार की जाएगी । तत्पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों को उनके प्रावीण्य क्रम के आधार पर एक सीट के विरूद्ध 03 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा ।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत