Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन 03 जुलाई तक

प्रवेश परीक्षा 05 जुलाई को

जशपुरनगर 27 जून 2025/आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राओं के लिए सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम अंग्रेजी माध्यम से जिले के 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।
आदिम जाति कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में कक्षा 7वीं, 8वीं. 9वीं, एवं 11वीं तक के रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2025 को किया जाना है। इस परीक्षा के लिये अनुसूचित जनजाति के पात्र विद्यार्थियों से आवेदन पत्र  03 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किया गया है।
कक्षावार रिक्त सीटों की जानकारी
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में कक्षा 7वीं बालिका 01 सीट, कक्षा 8वीं बालिका 01 सीट, कक्षा 9वीं बालिका 03 सीट, कक्षा 11वीं बालिका 07 सीट, एकलव्य विद्यालय घोलेंग में कक्षा 7वीं बालक 01 सीट, बालिका 01 सीट, कक्षा 8वीं बालक 01 सीट, कक्षा 9वीं बालक 01 सीट, कक्षा 11वी बालक 05 सीट, बालिका 01 सीट, एकलव्य विद्यालय सुखरापारा में कक्षा 7वीं बालक 01 सीट, कक्षा 9वीं बालिका 02 सीट, एकलव्य विद्यालय ढुढरूडाड में कक्षा 8वीं बालिका 01 सीट, कक्षा 9वीं बालिका 01 सीट, कक्षा 11वीं बालक 04 सीट है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय के संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग वर्तमान में संचालित ग्राम बघिमा में प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक किया जाना है। प्रवेश परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। चयन परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं संबंधित विद्यालयों में कार्यालयीन समय में प्राप्त एवं जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, निवास-प्रमाण, जाति-प्रमाण, आधार कार्ड की फोटोकापी एवं 01 पासपोर्ट फोटो जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा कक्षा 6वीं से 9वीं तक के लिए आयोजित की जायेगी एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंको के आधार पर दी जावेगी। चयन परीक्षा के मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में प्रवेश दिया जायेगा। उक्त प्रवेश परीक्षा EMRSLT नियमावली एवं प्रवेश नीति 2025-26 के नियमों के आधार पर आयोजित की जावेगी।

  • Related Posts

    जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सरना एथनिक रिजॉर्ट, जशपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के…

    Read more

    ड्रोन पायलट प्रशिक्षण हेतु महिला कृषकों का दल जशपुर से रायपुर रवाना मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी महिला किसानों के सशक्तिकरण की ओर नया कदम रू ड्रोन दीदी अभियान

      जशपुरनगर 20 जून 2026/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संचालित ड्रोन दीदी अभियान के अंतर्गत महिला…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा