जशपुरनगर 09 जनवरी 2024/ कुनकुरी एसडीएम द्वारा आम जनों को सूचित किया गया है कि नगर पंचायत कुनकुरी में राशन कार्ड अधिक होने के कारण एवं राशन कार्डधारियों की सुविधा हेतु शासन के निर्देशानुसार पूर्व से संचालित 03 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अतिरिक्त 01 नये शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड क्रमांक 01 में खोला जाना प्रस्तावित है तथा उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आबंटित किया जाना है। जिसके लिए आदेश के उपबंधों के अधीन इच्छूक लेम्पस, नगर पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियों एवं अन्य कोई सहकारी समिति जो शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक हैं आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ संबंधित संस्था की प्रस्ताव की कॉपी, पंजीयन की कॉपी संलग्न कर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुनकुरी के कार्यालय में 24 जनवरी 2025 तक पत्र पेश कर सकते हैं। अन्य सहकारी समितियां उचित मूल्य दुकान का आबंटन ऐसे अन्य सहकारी एवं महिला स्व सहायता समूह जो 03 माह पूर्व पंजीकृत हो ऐसे समूह आवेदन के पात्र हैं जो आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कुनकुरी में कार्यालयीन समय 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा किया जा सकता है।
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर कलेक्टर रोहित व्यास ने पीएमजीएसवाई एवं एमजीएसवाई के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
जशपुरनगर 31 मार्च 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास ने विगत दिवस जिले में संचालित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
Read more








