Ro no D15139/23

पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 हेतु आवेदन 12 मार्च तक

जशपुरनगर 06 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत दूसरे चरण के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। इस योजना में केंद्र सरकार का लक्ष्य 21 से 24 वर्ष के युवाओें को 12 महीने की इंटर्नशिप करना है। जिसमें आटोमोटिव, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग जैसे 25 क्षेत्रो में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह योजना युवाओं को औद्योगिक संस्थाओं में वास्तविक जीवन के माहौल में प्रशिक्षण, अनुभव और कौशल प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी रोजगार क्षमता को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।

चयनित युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान  5 हजार  प्रति माह की राशि तथा 6 हजार वन टाइम ग्रांट भी मिलेगा। इस इंटर्नशिप योजना के आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से 24 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग), स्नातक डिग्री धारी है। साथ ही आवेदक पूर्णकालिक रोजगार में न हो और पूर्णकालिक शिक्षा में न लगा हो। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। पंजीयन एवं योजना संबंधी अन्य जानकारियां वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in पर प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए

    जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज  कैम्प कार्यालय बगिया में कुनकुरी विकासखंड के वार्ड सभा कुनकुरी के कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र का…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने