Ro no D15139/23

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 26 मार्च तक

जशपुरनगर 19 मार्च 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 2024-25 सत्र में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आईलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी 19 मार्च से 26 मार्च 2025 तक अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. के प्राचार्यों और छात्रवृत्ति प्रभारी द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर की जा सकती है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन (नवीन व नवीनीकरण) के लिए अंतिम तिथि 26 मार्च 2025 तय की गई है वहीं ड्राफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2025 और सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
छात्रवृत्ति हेतु निर्धारित पात्रता के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा 2.50 लाख रूपये प्रतिवर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु हेतु आय-सीमा 1 लाख रूपये प्रतिवर्ष होनी चाहिए, आवेदक के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी के अध्ययनरत् पाठयक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम, संस्था द्वारा जारी बोनाफाईड प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान के लिए सभी विद्यार्थियों के पास जीवित बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर होना चाहिए। वर्ष 2024-25 में संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा प्रदाय प्रशिक्षण अनुसार संस्था का जियो टैगिंग होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के पास वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को जियो-एनएसपी पोर्टल से  ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। वर्ष 2024-25 में संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाना भी अनिवार्य है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान