Ro no D15139/23

जगदलपुर में सजेगा आदिम संस्कृति का मंच 28 जनवरी को सिटी ग्राउंड में आयोजित होगा भव्य जिला स्तरीय बस्तर पण्डुम

छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव के उल्लास के बीच बस्तर की ऐतिहासिक धरा एक बार फिर अपनी लोक संस्कृति के रंगों में रंगने को तैयार है। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 28 जनवरी को जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में जिला स्तरीय बस्तर पण्डुम-बस्तर का उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अद्वितीय बस्तर सहज, सरल, उम्मीदों से भरा की थीम पर आधारित यह आयोजन बस्तर की समृद्ध विरासत और परंपराओं का एक अनूठा संगम साबित होगा।

इस एक दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ में बस्तर की माटी की महक और जनजातीय जीवन शैली जीवंत हो उठेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा इस तरह तैयार की गई है कि इसमें कला, संस्कृति और परंपरा के सभी आयामों को शामिल किया गया है। उत्सव के दौरान जहाँ एक ओर जनजातीय नृत्य, गीत और नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक वाद्ययंत्रों, वेशभूषा और आभूषणों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। इसके अतिरिक्त आगंतुकों को बस्तर के पारंपरिक जायके से रूबरू कराने के लिए जनजातीय व्यंजनों और पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही बस्तर की वन संपदा को दर्शाती वन औषधियाँ, जनजातीय शिल्प, चित्रकला और आंचलिक साहित्य भी इस मेले की शोभा बढ़ाएंगे।

समारोह का विधिवत शुभारंभ 28 जनवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह वन मंत्री  केदार कश्यप, सांसद बस्तर  महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक  किरण देव, चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल, बस्तर विधायक  लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष  वेदवती कश्यप और महापौर  संजय पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी में होगी। दिन भर चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव का समापन समारोह उसी शाम 5.30 बजे सिटी ग्राउंड में ही आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता