Ro no D15139/23

मल्टी परपज एआई तकनीशियन प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

जगदलपुर 30 जून 2025/  कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग जगदलपुर द्वारा जिले के मैदानी स्तर पर गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान सहित पालतू मवेशियों के टीकाकरण एवं उपचार में सहायता हेतु मल्टी परपज एआई तकनीशियन कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए 10 वीं उत्तीर्ण इच्छुक युवाओं से आगामी 15 जुलाई 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है, साथ ही उन्हें बस्तर जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। मल्टी परपज एआई तकनीशियन कार्यकर्ता का आवासीय गहन प्रशिक्षण वेटनरी पाॅलीटेक्निक जगदलपुर में एक माह तक प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर दो महीने का प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस बारे में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग जगदलपुर डाॅ. देवेन्द्र नेताम ने बताया कि जिले में पशुपालकों एवं किसानों के पालतू मवेशियों के टीकाकरण एवं उपचार सहित गौवंशीय पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान कार्य के लिए स्वरोजगारी के रूप में सेवा देने के इच्छुक युवाओं को मल्टी परपज एआई तकनीशियन कार्यकर्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन युवाओं को प्रशिक्षण के पश्चात दक्ष बनाने के लिए विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय एवं पशु औषधालयों में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवा संबंधित विकासखण्ड के सहायक शल्यज्ञ पशु चिकित्सा विभाग से सम्पर्क कर अनुशंसा के उपरांत आवेदन पत्र प्रतिपूरित कर निर्धारित तिथि तक प्रेषित कर सकते हैं।
  • Related Posts

    आईटीआई जगदलपुर के विभिन्न ट्रेड में प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    जगदलपुर, 10 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 एवं 2026-27 के तहत विभिन्न ट्रेडों डीसीएम, कोपा, स्टेनो हिन्दी, वेल्डर, फिटर, विद्युतकार एवं एमएमव्ही में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना राउंड-3 की तैयारी शुरू

    कलेक्टर ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजनांतर्गत कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश जगदलपुर, 10 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगारपरक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी