Ro no D15139/23

स्वरोजगार स्थापना के लिए अंत्योदय एवं आदिवासी योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक आमंत्रित

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना (बैंक प्रवर्तित योजना) के तहत ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना छोटे और मध्यम व्यवसायों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का उद्देश्य रखती है, जिससे समाज के इन वर्गों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आय संबंधी पात्रता के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय एक लाख पचास हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय पटवारी द्वारा सत्यापित होना चाहिए। योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के व्यवसाय शामिल हैं, जैसे कपड़ा दुकान, किराना दुकान, होटल, गैरेज, मुर्गीपालन, फ्लोर मिल, ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामग्री रिपेयरिंग और बेकरी व्यवसाय आदि। आवेदकों को ऋण स्वीकृत होने पर प्रति हितग्राही अधिकतम दस हजार रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
इच्छुक और पात्र आवेदक 31 दिसंबर 2025 तक अपना आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्र.-21, 22, 23 में कार्यालयीन दिवसों पर सुबह 10ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे के बीच संपर्क करके प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने इन वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएँ।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार