Ro no D15139/23

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित

अम्बिकापुर 17 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (छडडैम्) सत्र 2025-26 के लिए जिले के पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

पात्रता एवं मापदंड-
इस परीक्षा में राज्य के शासकीय विद्यालयों के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने कक्षा 7वीं न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों (अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु 5 प्रतिशत की छूट) के साथ उत्तीर्ण की हो। साथ ही आवेदक के माता-पिता या पालक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, अशासकीय विद्यालय एवं आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा हेतु पात्र नहीं होंगे।

सरगुजा जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्र-
परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सरगुजा जिले में कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिसमें शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर,शासकीय बालक उ.मा.वि. बतौली, शासकीय बालक उ.मा.वि., लखनपुर, शासकीय बालक उ.मा.वि. लुण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नर्मदापुर, शासकीय बालक उ.मा.वि. सीतापुर तथा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उदयपुर शामिल है।

आवश्यक दस्तावेज-
आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, कक्षा 7वीं  उत्तीर्ण अंकसूची की प्रमाणित छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, यदि विद्यार्थी माता-पिता के स्थान पर किसी अन्य पर आश्रित है, तो सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा।
परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट  www.cgbse.nic.in  का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब