
जिले के सभी 07 विकासखण्डों में संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकारी नियम अन्तर्गत 25 प्रतिशत एवं निःशुल्क शासकीय कोटा अन्तर्गत 8 प्रतिशत दोनों श्रेणी के लिए प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकता है। संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 मई 2025 तक भरे हुये आवेदन मय आवश्यक दस्तावेज सहित जमा किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं आरक्षित सीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।









