Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

बहादुरी, खेल, विज्ञान, कला एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

जशपुरनगर 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का उद्देश्य देश के ऐसे प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी बच्चों को सम्मानित करना है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर समाज में अपनी विशेष पहचान बनाई है। यह पुरस्कार 18 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो। पुरस्कार के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी प्रेरित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा उनके माता-पिता, शिक्षक, अधिकारी या अन्य व्यक्ति उनकी ओर से नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन केवल भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन हेतु पोर्टल 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है तथा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदक को अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आधार संख्या सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की संबंधित श्रेणी का चयन कर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन के साथ उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर ने जिले के पात्र एवं प्रतिभाशाली बच्चों,अभिभावकों तथा शिक्षकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

    मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    *60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी*   *किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आसान होगी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक