Ro no D15139/23

भारतीय सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

इच्छुक आवेदक 12 मार्च से 10 अप्रैल तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
अभ्यर्थी अग्निवीर के 2 पदों में भर्ती हेतु योग्यता अनुसार कर सकते है आवेदन
अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नंबर 07721-2965212/2965214 पर कर सकते हैं संपर्क

कोरबा 12 मार्च 2025/ भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की गई है जिसका भारतीय सेना की बेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है।  सेना में अग्निवीर  भर्ती हेतु  जनरल / तकनीकी / क्लर्क / ट्रेडमेन (8वीं एवं 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक  12 मार्च 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा बताया गया है कि इस बार अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (CEE) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। जिसकी जून 2025 में ऑनलाइन परीक्षा होने की संभावना है। आवेदक अधिक जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इस हेतु अभ्यर्थियों से किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के  बहकावे या प्रलोभन में नहीं आने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 27 अगस्त 2026/प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कटघोरा, कोरबा में एक दिवसीय…

    Read more

    शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में अप्रेंटिसशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

      कोरबा 27 अगस्त 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोरबा में 21 अगस्त 2026 को युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप जागरूकता…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय