Ro no D15139/23

राज्य वीरता पुरस्कार 2025 हेतु 18 दिसम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित

से वीर साहसी बालक-बालिकाएं, जिन्होंने किसी घटना विशेष में अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमता द्वारा साहसिक कार्य एवं कृत्य किया हो, ऐसे पात्र बालक एवं बालिकाओं के आवेदन राज्य वीरता पुरस्कार 2025 हेतु आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 के अंतर्गत ऐसे बालक या बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाता है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाकर वीरता का कार्य किया है। पुरस्कार हेतु निर्धारित शर्तें हैं कि घटना दिनांक को बालक-बालिका की आयु 18 वर्ष से अधिक न हो, शौर्य कार्य की अवधि पूर्व वर्ष की 1 जनवरी से आवेदन की तिथि के पूर्व तक घटित घटना, आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी तथा जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना आवश्यक है। पुरस्कार हेतु आवश्यक प्रमाण पत्र में  जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसा पत्र, एफ.आई.आर. की प्रति अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरनें जो इस हेतु प्रकाशित हुआ। जन्म प्रमाण पत्र सत्यापित करने हेतु आवश्यक दस्तावेज। बालक-बालिका के दो पासपोर्ट साइज के, वर्तमान रंगीन फोटोग्राफ्स सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो उपलब्ध कराने होंगे। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (पुलिस या अन्य विभाग), नामांकन/आवेदन (02 प्रतियों में) निर्धारित पत्र ( पूर्ण रूप से भरे हुए होना चाहिए)। राज्य वीरता पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ 18 दिसम्बर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी या जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर को प्रेषित करना होगा। आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में मो. न. 7000448404 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….