Ro no D15139/23

देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड में सीईओ एवं लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 20 जून 2026/    देवगढ़ महिला प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा संगठन के सुचारू संचालन एवं व्यवसायिक विस्तार के लिए योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कम्पनी कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। भर्ती के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO-FPC) के 01 अनारक्षित पद तथा लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के 01 पद पर नियुक्ति की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी. उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस पद के लिए मासिक वेतन 15,000 रुपये से 25,000 रुपये निर्धारित किया गया है। लेखापाल सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पद हेतु अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से डीसीए/पीजीडीसीए के साथ टैली का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्थानीय निवास प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी दस्तावेजों का स्वप्रमाणित होना आवश्यक है। लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम, वर्ग तथा आवेदक का पूर्ण पता स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। अपूर्ण अथवा असत्यापित आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। निर्धारित प्रारूप में आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से 19 जून 2026 से 30 जून 2026 तक सायं 5 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में जनपद पंचायत सीतापुर कैम्पस स्थित एनआरएलएम कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    NMEO योजना से किसान ने एक एकड़ में लगाई मूंगफली, बेहतर उत्पादन से बढ़ी आमदनी

    अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम एवं तिलहन (NMEO) योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका…

    Read more

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभों की दी गई जानकारी

      अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता