Ro no D15139/23

युवा रत्न सम्मान के लिये 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा समाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यें को मान्यता देने के उददेश्य से ‘‘युवा रत्न सम्मान योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया है।
इस योजना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र जैसे- असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य हेतु एक युवा एवं एक स्वैच्छिक संगठन को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान जिसमें क्रमशः एक युवा को 2.ढाई लाख रूपये एवं एक संगठन को 5 लाख रूपये पुरस्कार राशि प्रदाय किया जायेगा। इसी तरह सामाजिक साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण क्षेत्र, युवा रत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास), युवा रत्न सम्मान (मीडिया), युवा रत्न सम्मान (स्वास्थ्य), युवा रत्न सम्मान (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), युवा रत्न सम्मान (दिव्यांगजन), युवा रत्न सम्मान (कला एवं संगीत) एवं युवा रत्न सम्मान (लोककला) में सम्मान दिया जायेगा, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र में एक युवा को एक लाख पुरस्कार राशि के साथ पदक, एक प्रमाण पत्र एवं शॉल प्रदाय किया जायेगा। युवा रत्न पुरस्कार (महिला एवं बाल विकास) के पुरस्कार में केवल महिलाओं/बालिकाओं को ही प्रदाय किया जायेगा। एक श्रेणी का युवा रत्न सम्मान, किसी व्यक्ति संगठन/संस्था को एक से अधिक बार नहीं दिया जायेगा। उक्त सम्मान हेतु छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा आयु 15 से 29 वर्ष (जिस वित्तीय वर्ष के लिये पुरस्कार प्रदान किया जाना है, उसके 1 अप्रैल को उसकी आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च में आयु 29 वर्ष से कम होना चाहिए) के मध्य होना चाहिए।
युवा रत्न पुरस्कार हेतु इच्छुक व्यक्ति तथा संगठन 30 नवम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा में निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। युवा रत्न सम्मान से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये आवेदक कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…