Ro no D15139/23

युवारत्न पुरस्कार हेतु इच्छुक व्यक्ति और संगठन से 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवारत्न पुरस्कार हेतु इच्छुक व्यक्ति और संगठन से 30 नवम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय तक कार्यालय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) 496445 में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं और कार्यालय से अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त भी कर सकते हैं।

विविध क्षेत्र में पुरस्कार और राशि

‘युवारत्न सम्मान‘‘ योजना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र जैसे साधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य हेतु 01 युवा एवं 01 स्वैच्छिक संगठन को छत्तीसगढ़ युवारत्न सम्मान जिसमें क्रमशः 01  युवा को 2.5 लाख रूपये एवं 01 संगठन को 5 लाख रूपये पुरस्कार राशि प्रदाय किया जाएगा। सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण क्षेत्र, युवारत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास), युवारत्न सम्मान (मीडिया), युवारत्न सम्मान (स्वास्थ्य), युवारत्न सम्मान (विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी), युवारत्न सम्मान (दिव्यांजन), युवारत्न सम्मान (कला एवं संगीत) एवं युवारत्न सम्मान (लोक कला) में सम्मान किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक क्षेत्र में 01 युवा को 01 लाख पुरस्कार राशि के साथ पदक, एक प्रमाण पत्र, एक शॉल प्रदान किया जाएगा। युवारत्न सम्मान (महिला एवं बाल विकास) के पुरस्कार में केवल महिलाओ और बालिकाओं को ही प्रदाय की जाएगी।

पुरस्कार के लिए योग्यता

एक श्रेणी का युवारत्न सम्मान, किसी व्यक्ति संगठन, संस्था को एक से अधिक बार नहीं दिया जावेगा। इस सम्मान हेतु छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा आयु 15 से 29 वर्ष (जिस वित्तीय वर्ष के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाना है। उसके 01 अप्रैल को उसकी आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च में आयु 29 वर्ष से कम होना चाहिए) के मध्य होना चाहिए।

जानकारी के लिए सम्पर्क

युवारत्न सम्मान के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षा शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी खेल अधिकारी के मोबाईल नम्बर 7000941425 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ‘‘युवारत्न सम्मान‘‘ योजना इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में जारी की गई है। इस योजनांतर्गत व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने, उनके योगदान के सम्मान के लिए एवं प्रतिष्ठा दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने इस क्षेत्र में कार्यरत् व्यक्तियों, संगठनों को युवारत्न सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक ..ख़बर छुपाई जाती है, अफ़वाह उड़ाई जाती है, यह वो जमाना है जहाँ, कहानी कुछ और होती है, सुनाई कुछ और जाती है ।

    भारतीय राजनीति भी अजब गजब है यहां जो कहा जाता है वह किया नही जाता और जो किया जाता है वह कहा नही जाता । भारतीय राजनीति का रंगमंच इन…

    Read more

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार

    *आयुष्मान भारत योजना में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान राज्य की पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेन्द्रित स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमाण: मुख्यमंत्री श्री साय* *यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता