Ro no D15139/23

पीएमश्री विद्यालय में अंशकालिक खेल/योग एवं संगीत प्रशिक्षक हेतु 26 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कोरबा 17 अक्टूबर 2025/

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत कोरबा जिले में संचालित 16 पीएमश्री विद्यालयों में 31 मार्च 2026 तक के लिए अंशकालिक खेल/योग एवं प्रशिक्षक हेतु 26 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। योग/खेल प्रशिक्षक हेतु किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम शारीरिक शिक्षा या योग शिक्षा में स्नातक डिग्री तथा संगीत प्रशिक्षक हेतु किसी मान्या प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संगीत में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। प्रशिक्षकों को न्यूनतम मानदेय राशि रूपये 10 हजार मात्र प्रदान किया जायेगा।
कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त पद हेतु इच्छुक आवेदकों के आवेदन पत्र 26 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा कोरबा, क्रेडा आफिस के उपर प्रथम तल में अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाना चाहिए। आवेदक कोरबा जिले में संचालित प्रत्येक पीएमश्री स्कूल हेतु पृथक-पृथक आवेदन, पृथक-पृथक लिफाफे में करना होगा। एक विद्यालय हेतु एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर अंतिम प्राप्त आवेदन को सही मानते हुए शेष आवेदन को निरस्त माना जायेगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट या स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। आवश्यक योग्यता एवं अन्य जानकारी आवेदन पत्र प्रारूप कार्यालय जिला मिशन समन्वयक रूम नंबर 04 समग्र शिक्षा कोरबा क्रेडा आफिस के उपर प्रथम तल में चस्पा एव ंजिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट कोरबा डाट जीओव्ही डाट इन में उपलब्ध है।जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

  • Related Posts

    विभिन्न पुरस्कारों हेतु 05 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      कोरबा 24 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे सम्मान, शहीद…

    Read more

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत 14 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त

      कोरबा, 24 जुलाई 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित-2021) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं…

    Read more

    NATIONAL

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…