Ro no D15139/23

विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र (कन्या) जिला दुर्ग में प्रवेश हेतु 12 जून तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 04 जून 2026/   आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्राओं के लिए आर्यभट्ट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजनांतर्गत विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र (कन्या) जिला-दुर्ग में शिक्षक बनने की अभिरूचि रखने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक विद्यार्थी (छात्राएं) प्रवेश हेतु आवेदन-पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास (कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल) अम्बिकापुर से प्राप्त कर 12 जून 2026 सायं 04.00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु पात्रता में प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में निवासरत कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण किये हों एवं गणित व वाणिज्य विषय के साथ आगामी पढ़ाई के इच्छुक हों। ऐसे इच्छुक विद्यार्थियों को विभाग के साथ अनुबंध पत्र हस्ताक्षर करना होगा कि गणित एवं वाणिज्य विषयों के स्नातक तथा बी.एड. की पढ़ाई के पश्चात् वे प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए सहमत हैं। ऐसे विद्यार्थियों में से बालिकाओं को दुर्ग जिला मुख्यालय पर संचालित विज्ञान वाणिज्य केन्द्र पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश स्नातक के प्रथम वर्ष में केवल गणित व वाणिज्य संकाय में ही होगा। सूचना के पश्चात् छात्राओं का विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र में अस्थायी प्रवेश की प्रक्रिया की जायेगी तत्पश्चात् दुर्ग जिले के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश की ऑनलाईन प्रक्रिया हेतु मार्गदर्शित किया जायेगा। आवेदक द्वारा सर्वप्रथम विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र छात्रावास में रहने की व्यवस्था हेतु सम्पर्क करना अनिवार्य है। उसके पश्चात् दुर्ग के महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया आवेदन द्वारा किया जाए। दुर्ग के महाविद्यालयों में मेरिट अंक के आधार पर ही प्रवेश निर्धारित है। इस हेतु जिला अस्पताल से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा पूर्ण स्वस्थ आवेदक/छात्राएं ही आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय