Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित

योजनान्तर्गत अधिकतम 10 लाख रुपए तक दिया जाएगा अनुदान

जशपुरनगर 20 फरवरी 2026/ जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक दिनांक 15 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जशपुर के महाप्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत जिले में चावल आधारित उद्योग, मिनी राइस मिल, आटा मिल, बेकरी, नमकीन, मिक्सचर, मुरमुरा, मुरकू, पोहा, मसाला, अचार, पापड़, बड़ी, बेसन, मैदा, सूजी, तेल मिल, हालर मिल, राइस मिल सहित अन्य विभिन्न प्रकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृत स्थायी परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा, जिससे इच्छुक उद्यमियों को अपना उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं मशीनरी कोटेशन के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं अथवा योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmfme.mofpi.gov.in/pmfme पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 8839198876 एवं 9131925519 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प* रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

      रायपुर, 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!