Ro no D15139/23

नगर पंचायत छुरिया के विभिन्न वार्डों में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2025। नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 14 एवं  15 हेतु अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 17 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित की गई है। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक एवं पात्र वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्स), प्राथमिक कृषि शाख समिति, महिला स्वसहायता समूह, अन्य सहकारी समिति, वन सुरक्षा समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, स्थानीय नगर पंचायत निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक संस्था को दुकान आबंटित किये जाने की दशा में भवन का रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरा एवं भवन को तिरंगा रंग-रोगन स्वयं के व्यय से करना होगा तथा संस्था के बैंक खाते में 1 माह के खाद्यान्न की डीडी एवं कैरोसीन की राशि हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध होना अनिवार्य होगा। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन पश्चात संचालक एजेंसी राज्य सरकार के पक्ष में विहित प्रारूप में अनुबंध पत्र निष्पादित करेगा तथा 5000 रूपए प्रतिभूमि राशि एफडीआर के माध्यम से जमा करेगा। शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी।

  • Related Posts

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    मेडिकल कॉलेज में एचआईवी एड्स-जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 23 जुलाई 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए