Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो गंभीरता से निराकरणः प्रभारी कलेक्टर समय सीमा की बैठक

कोरबा 08 अप्रैल 2025/प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज समय सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के दौरान आवेदन पत्र प्राप्त करने और उसका संकलन करते हुए विभागवार गंभीरता से निराकरण के निर्देश सभी नोडल अधिकारियों को दिए। उन्होंने  निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों, मांग और सुझावों को विभागवार एंट्री कर संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को आवेदन प्राप्ति स्थल का भ्रमण करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों में केंद्रीय मंत्री, प्रभारी सचिव के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारी के निर्देश भी दिए।

समय सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने एक माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को जाँच कर जल्दी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय जांच के लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने आयुष्मान, व्यवन्दन, आधार अपडेशन, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से अनुपस्थित षिक्षकों को बर्खास्त करने के संबंध में डीईइो को निर्देषित किया। प्रभारी कलेक्टर ने ई-आफ़िस अंतर्गत महत्वपूर्ण विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अटल मॉनीटरिंग डैषबोर्ड अंतर्गत षासन की फ्लैगषिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देष दिए। प्रभारी कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता राषि उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। उन्होंने सीएसपीडीएल अंतर्गत बचे हुए गांवों सहित दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युतीकरण, लो वोल्टेज वाले क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाने, चैतुरगढ़ मंदिर तक बिजली कलेक्षन देने के लिए सर्वे, आंगनबाड़ी केन्द्रों में बिजली की आपूर्ति, पषु चिकित्सा विभाग अंतर्गत गौशाला निर्माण, सखी वन स्टॉप सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल में आवश्यक व्यवस्था, हरदीबाजार कॉलेज शिफ्टिंग, अंत्यावसायी विभाग अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले लोगों से वसूली करने सहित विषयों पर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

      कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल…

    Read more

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया  उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

     कोरबा 25 मार्च 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….