Ro no D15139/23

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय महिला एवं युवा उत्कृष्टता समिति में सीए रवि ग्वालानी की नियुक्ति

सीए रवि ग्वालानी को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित महिला एवं युवा उत्कृष्टता समिति में वर्ष 2026 27 के लिए सह-नामित (को आपटेड)सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति इंस्टीट्यूट के राष्ट्रीयअध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी द्वारा की गई है।* उक्त समिति सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में तथा सेंट्रल काउंसिल सदस्य एवं उपाध्यक्ष सीए श्रीप्रिया कुमार के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। यह समिति महिला एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के विकास, नेतृत्व क्षमता के संवर्धन एवं पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत है।

*सीए रवि ग्वालानी पूर्व में इंस्टीट्यूट की रायपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं।* अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। *इसके अतिरिक्त, वे संस्थान की उद्यमिता एवं लोक सेवा में सदस्यों की समिति में भी सह-नामित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।*

इस अवसर पर सीए रवि ग्वालानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि *इस वर्ष एक भव्य अंतरराष्ट्रीय युवा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।* उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा एवं महिला सदस्यों को नई दिशा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार