Ro no D15139/23

जिला अस्पताल अंबिकापुर को रक्त घटक निर्माण की स्वीकृति, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती

राजमाता   देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ (Food & Drugs Administration, C.G.) द्वारा जारी आदेश के तहत जिला अस्पताल अंबिकापुर स्थित ब्लड सेंटर को रक्त के विभिन्न घटकों के निर्माण एवं उपयोग की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जारी एंडोर्समेंट लेटर के अनुसार सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला अस्पताल अंबिकापुर (जिलादृसरगुजा) के नाम से संचालित ब्लड सेंटर को अब पैक्ड रेड सेल्स (Packed Red Cells), फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (FFP), प्लेटलेट कंसन्ट्रेट एवं क्रायोप्रेसिपिटेट जैसे महत्वपूर्ण रक्त घटकों को तैयार करने एवं उपयोग करने की अनुमति प्राप्त हो गई है। यह स्वीकृति सरगुजा संभाग के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान में उपचार हेतु आने वाले गंभीर रोगियों, आपातकालीन मामलों, शल्य चिकित्सा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। अब मरीजों को आवश्यक रक्त घटकों के लिए अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय पर उपचार संभव हो सकेगा और जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
जिला अस्पताल अंबिकापुर को मिली यह उपलब्धि न केवल सरगुजा संभाग की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार