Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सड़क निर्माण के लिए 2 करोड़ 98 लाख रुपए की मिली स्वीकृति

चोंगरीबहार से कोरंगा पुल तक होगा सड़क का निर्माण

जशपुरनगर, 29 मार्च 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के चोंगरीबाहर गड़ला चौक से कोरंगा पुल तक ढाई किलोमीटर मार्ग का सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्माण कार्य बरसात के दिनों में यातायात में हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।चोंगरीबाहर से कोरंगा पुल तक की सड़क की स्थिति खराब हो जाने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के डामरीकरण से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि दो अन्य राज्य ओडिशा और झारखंड के आवागमन में भी सुगमता होगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिले विकास के लिए कई सड़क निर्माण की मिल चुकी है सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के विकास के लिए कई सड़क निर्माण की स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले की सड़कें बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को यात्रा में आसानी होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।राज्य सरकार ने जशपुर जिले में सड़क निर्माण के लिए कई प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक संपर्क बेहतर होगा, साथ ही अन्य राज्यों के साथ आवागमन भी सुगम होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस कदम से जशपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और इससे स्थानीय लोगों का जीवनस्तर भी ऊंचा होगा।

  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने