Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच मार्ग के लिए 6 करोड़ 54 लाख रुपए की मंजूरी ,जल्द शुरू होगा इस सड़क का निर्माण, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा….

जशपुरनगर  03 सितम्बर 2025 / क्षेत्र के विकास को गति देने और पर्यटन स्थलों तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात के रूप में नई सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग संभाग-जशपुर के अंतर्गत कुनकुरी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही इन कार्यों की शुरुआत होगी।जिले के जोकारी से मधेश्वर पहाड़ तक पहुँच मार्ग लंबाई 3 किमी के निर्माण पर 3 करोड़ 69 लाख रुपये,एनएच-43 से मयाली डेम तक पहुँच मार्ग लंबाई 1.30 किमी के निर्माण पर 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण होगा।इन सड़कों के निर्माण से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी बल मिलेगा। खासकर महादेवश्वर पहाड़ और मयाली डेम जैसे पर्यटन स्थल सड़क सुविधा से बेहतर तरीके से जुड़ेंगे, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।ग्रामीणों का कहना है कि अब तक इन स्थलों तक पहुंचना कठिन था, विशेषकर बरसात के दिनों में। सड़क निर्माण के बाद यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। साथ ही क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी क्योंकि पर्यटन से जुड़े रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर श्री व्यास ने…

    Read more

    बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने राज्य स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज हुई आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए आए महत्वपूर्ण सुझाव

      जशपुरनगर 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल