Ro no D15139/23

धमतरी में 10 जनवरी से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियों का आर्मी के ब्रिगेडियर ने लिया जायजा

जिला प्रशासन दे रहा युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण
जिले में आगामी 10 जनवरी से आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसकी तैयारियों का जायजा लेने आज आर्मी के ब्रिगेडियर डीडीजी   संजय शर्मा इंडोर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने इंडोर स्टेडियम तथा मैदान परिसर में की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
शर्मा ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की अग्निवीर भर्ती का मुख्य केंद्र धमतरी जिला रहेगा, जिसके चलते बड़े पैमाने पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने, रनिंग ट्रैक एवं ग्राउंड की स्थिति, युवाओं के लिए अस्थायी ठहराव व्यवस्था, पंजीयन स्थल, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा एवं चिकित्सा प्रबंध का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान कर्नल  अरूण एवं एसडीएम   पीयूष तिवारी भी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि भर्ती रैली में अधिक से अधिक स्थानीय युवा चयनित हों, इसके लिए सभी विकासखंडों में निःशुल्क प्री-ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं।
इन कैंपों में युवा रनिंग, शारीरिक दक्षता, ऊँची कूद, लंबी कूद, मेडिकली फिटनेस, लिखित परीक्षा की तैयारी जैसे आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। चयनित युवाओं के लिए विशेष कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।
कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण का लाभ लेकर आगामी भर्ती रैली में भाग लें और अपने करियर को नई दिशा दें।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….