Ro no D15139/23

धमतरी भर्ती रैली के अभ्यर्थियों का रोजाना होगा आर्मी मेडिकल परीक्षण

धमतरी, 28 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
जिले में 10 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक इन्डोर स्टेडियम, धमतरी में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र मिलिट्री एकेडमी, धमतरी द्वारा भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं का प्रतिदिन सुबह अभ्यास के बाद आर्मी मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।
इस पहल के तहत आर्मी इंस्पेक्टर द्वारा अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, ताकि भर्ती से पहले ही वे अपनी शारीरिक स्थिति और मेडिकल मानकों की जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण केन्द्र के अनुसार, अधिकांश अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और फिजिकल की तैयारी तो करते हैं, लेकिन आर्मी मेडिकल की तैयारी पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण कई योग्य युवा मेडिकल में असफल हो जाते हैं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र मिलिट्री एकेडमी, धमतरी ने यह अभियान शुरू किया है। प्रतिदिन सुबह कमांडो प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, जिससे वे समय रहते आवश्यक सुधार कर सकें।
इस संबंध में एक्स हवलदार आर्मी एवं इंस्पेक्टर जीवन राम निषाद, ट्रेनर निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र मिलिट्री एकेडमी, धमतरी ने सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एक बार अवश्य अपना मेडिकल परीक्षण कराएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हुए शामिल   *संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक तक मौन जुलूस में शामिल होकर विभाजन का दंश…

    Read more

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया प्रतिमा का अनावरण*   *कलार समाज के सामाजिक सम्मेलन में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और युवाओं को…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!