Ro no D15139/23

” अशोका पब्लिक स्कूल के स्काउट-गाइड ने दिखाया मानवता का मार्ग : जरूरतमंदों को गर्माहट भेंट”

*कवर्धा:* नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय अशोका पब्लिक स्कूल के स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम गाडाघाट में गर्म वस्त्र वितरित कर मानवता एवं सेवा का परिचय दिया I
विद्यालय के संचालक श्री पवन देवांगन,श्रीमती सारिका देवांगन के दिशा-निर्देशानुसार विद्यालय के प्राचार्य एवं स्काउट-गाइड प्रभारी श्री लोकनाथ देवांगन ने स्काउट-गाइड कैडेट्स के साथ कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने मानवता, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सुदूर गाडाघाट वनांचल क्षेत्र के ज़रूरतमंद 120 आदिवासी परिवारों तक पहुँचकर गर्म वस्त्र वितरण अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। इस सेवा-कार्य में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, संवेदनशीलता और अनुशासन प्रदर्शित किया।
टीम ने वनक्षेत्र के अनेक ग्रामीण परिवारों, बुज़ुर्गों, महिलाओं तथा बच्चों को स्वेटर, जैकेट, कम्बल, मफलर, बिस्किट पैकेट, चॉकलेट एवं गर्म वस्त्र वितरित किए। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में जीवन-यापन कर रहे इन परिवारों के चेहरों पर मुस्कान फैलाना विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरक अनुभव रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड शिक्षा बच्चों में सेवा, साहस, नेतृत्व, करुणा और सामाजिक सद्भाव जैसे गुणों का विकास करती है। ऐसे अभियान न केवल समाज को सहारा देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।
इस अवसर पर स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन लोकनाथ देवांगन ने बतलाया प्रतिवर्षानुसार की भांति इस वर्ष भी यह कार्य सभी के सहयोग से सफल रहा I समाजसेवा ही सच्ची देश सेवा हैं I यही भावना के साथ हम सभी गोपाल कृष्ण, मिताली चंद्रवंशी, अलका यादव शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि “मानवता सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।”
विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी श्री अशोक कुमार इनवाती द्वारा दी गई I

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

    *जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन*   30 जुलाई से सावन…

    Read more

    संत गुरु रविदास महाराज का समरसता संदेश विकसित भारत का आधार : जसविंदर बग्गा

    समाज में क्रांति शस्त्र से नहीं, स्वच्छ विचार और विशुद्ध चेतना से आती है   सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को गुरु रविदास के दर्शन से जोड़ते हुए भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए