Ro no D15139/23

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 23 दिसंबर को धमतरी में युवाओं की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का होगा उत्सव

स्थानीय बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में कल 23 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में धमतरी एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के वे संकुल स्तरीय प्रतिभागी एवं टीमें भाग लेंगी, जिन्होंने प्रथम चरण में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और अब दूसरे चरण के रूप में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें श्रेष्ठ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि धमतरी जिले के धमतरी एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जबकि नगरी विधानसभा क्षेत्र कांकेर लोकसभा क्षेत्र में सम्मिलित है। नगरी विधानसभा क्षेत्र में आज से विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो चुका है।
इस आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को नोडल विभाग नियुक्त किया है। साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जिले के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। यह आयोजन ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को समान मंच प्रदान करते हुए भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पहचानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, चार टीमें लेंगी हिस्सा

    धमतरी। आपसी समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 को धमतरी में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत