Ro no D15139/23

विधानसभा सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ विधानसभा सत्र तक जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित

विधानसभा से संबंधित प्राप्त पत्रों पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

जशपुरनगर 07 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ विधान सभा की षष्ठम् विधानसभा सत्र 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें विधान सभा प्रश्नों तथा ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब समय पर शासन को भेजा जाना होता है तथा कई बार विधान सभा प्रश्नों से सम्बधित जानकारी लेकर मंत्रालय, रायपुर जाना होता है।
इस हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आदेश दिनांक से विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाशों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने अत्यन्त आवश्यक कार्य होने की स्थिति में अद्योहस्ताक्षकर्ता के पूर्व अनुमति लेकर ही अवकाश पर अथवा मुख्यालय छोड़कर जाने, जिला प्रमुख का अधीनस्थ अमला जिला प्रमुख से अनुमति लेने के पश्चात अवकाश पर जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही कलेक्टर श्री व्यास ने विधानसभा से संबंधित प्राप्त पत्रों पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुमार कुशवाहा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

  • Related Posts

    16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान पूर्व में 11 मई को रखा गया था जिसे संशोधित करके 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा

      जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी…

    Read more

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे सामूहिक विवाह समारोह में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़े सहित हिन्दू एवं ईसाई जोड़ों का विवाह संपन्न

     जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।…

    Read more

    NATIONAL

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    केरल में CM फेस को लेकर बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, वीडी सतीशन के समर्थक सड़क क्यों पर उतरे?

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी